{"_id":"66b91d326c5d2cbea707e175","slug":"case-against-coaching-operator-and-landlord-raebareli-news-c-101-1-slko1031-118189-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोचिंग संचालक व मकान मालिक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोचिंग संचालक व मकान मालिक पर मुकदमा
Mon, 12 Aug 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोचिंग सेंटर में करंट से छात्र की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने कोचिंग संचालक और मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार, थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।
जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह गांव निवासी निशांत वाजपेयी (17) रामसुंदर वाजपेयी क्षेत्र के राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में कक्षा 11 का छात्र था। जगतपुर कस्बे में रायबरेली रोड स्थित कोचिंग सेंटर में मैथ व फिजिक्स विषय की पढ़ाई करता था। जिस मकान में कोचिंग संचालित हो रही थी, उस मकान के ऊपर 11 हजार हाईटेंशन लाइन गुजरी थी।
शनिवार दोपहर दो बजे निशांत कोचिंग की छत पर चढ़ गया, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। छात्र की मौत से परिजनों व लोगों में नाराजगी है। सुबह परिजन थाने पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर सान्हूंकुआं ग्राम पंचायत के टांय गांव निवासी मकान मालिक अशोक यादव और लक्ष्मणपुर गांव निवासी कोचिंग संचालक कमलेश कुमार चौरसिया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ डलमऊ ने बताया कि प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन मकान में चलती थी कोचिंग
जिस मकान में कोचिंग संचालित हो रही थी, वह मकान निर्माणाधीन है। उसमें कोई रहता नहीं था। बस कोचिंग ही संचालित थी। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना के समय कोचिंग में बच्चे ही थे। कोचिंग संचालक उस समय नहीं था। केस दर्ज करने के बाद पूरे प्रकरण की पड़ताल कराई जा रही है।
एसडीएम ने घटनास्थल का लिया जायजा
छात्र की मौत का मामला तूल पकड़ने पर रविवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए। सीओ डलमऊ ने जहां थाने पहुंचकर परिजनों से घटना की बाबत पूछताछ की, वहीं एसडीएम ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कोचिंग के पास रहने वाले आसपास के लोगों से घटना की जानकारी भी ली। एसडीएम ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। मानक के विपरीत कोचिंग का संचालन किया जा रहा था। बच्चों के साथ कोई न कोई व्यक्ति तो होना चाहिए था।