फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Caretaker of Buddheshwar Mahadev Temple turns out to be the temple bell thief, arrested

Lucknow News: बुद्धेश्वर महादेव मंदिर का सेवादार ही निकला घंटा चोर, गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Caretaker of Buddheshwar Mahadev Temple turns out to be the temple bell thief, arrested
आरोपी गोलू उर्फ गौरव।
दुबग्गा। पारा स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से लगातार हो रही घंटों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मंदिर के सेवादार गोलू उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 10 पीतल के बड़े घंटे, एक छोटी घंटी, लोहे की पांच जंजीरें और एक कुंडा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि स्थानीय लेखपाल आनंद श्रीवास्तव की तहरीर पर बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसी शाम स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने गोलू को घंटों से भरा बैग लेकर जाते समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मंदिर परिसर में ही रहता था। सीसीटीवी का डीवीआर और कंट्रोल सिस्टम उसके कमरे में होने से उसे कैमरों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह सुनियोजित ढंग से घंटे निकालकर बैग में छिपाता था। अधिक घंटे इकट्ठा होने पर उन्हें बेचकर वह महंगे शौक पूरे करना चाहता था। पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed