फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of kgmu medical staff

ताले में बंद रहा सर्जरी का सामान, तड़प कर मर गए 18 मरीज

Sat, 30 Jul 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jul 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
carelessness of kgmu medical staff
स्टोर में रखा सर्जरी का सामान - फोटो : amar ujala

 दिल के दर्द से वे तड़पते रहे। वे गरीब थे। सरकार ने इमदाद दी कि उनका इलाज हो जाए। वे अपनी जिंदगी जी सकें। पर, उस इमदाद से मरीजों की सर्जरी के लिए जरूरी सामान लाया गया। ये सामान स्टोर में यूं ही पड़ा रहा। 

विज्ञापन


मरीजों को ऑपरेशन की डेट ही नहीं मिली। आखिरकार दिल के दर्द के इलाज के इंतजार में 18 मरीज इस दुनिया से रुख्सत हो गए...। दिल दहलाने वाली ये कहानी आई है देश के प्रतिष्ठित संस्थान केजीएमयू के कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग से। इसका खुलासा खुद विभाग के हेड डॉ. शेखर टंडन ने किया है
विज्ञापन


इसलिए दिल दहलाती है ये खबर ...
कानपुर रोड स्थित नवाबगंज के रहने वाले जगतपाल (50) हार्ट पेशेंट थे। पिछले साल 25 मार्च को उनकी मौत हो गई। जगतपाल बीपीएल श्रेणी में आते थे लिहाजा उनका इलाज सरकारी खर्च पर होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के सीवीटीएस विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी सर्जरी का सामान 13 फरवरी 2015 को आया था। शुक्रवार को उनके बेटे रज्जन ने बताया कि पिता की मौत के एक महीने बाद सर्जरी के लिए फोन आया था। पिता को बचा नहीं पाए और मुफ्त इलाज की आस में डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए।

दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

carelessness of kgmu medical staff
डेमो ‌पिक

सुल्तानपुर निवासी विजयपाल सिंह की पत्नी सरिता (45) हार्ट पेशेंट थीं। विजयपाल ने उनके मुफ्त इलाज के लिए आवेदन किया। पर, इलाज की उम्मीद में 8 अप्रैल 2015 को वह चल बसीं।

विजयपाल ने अमर उजाला को बताया कि दो मई 2015 को केजीएमयू से सर्जरी के लिए फोन आया था। रिकॉर्ड के मुताबिक सर्जरी का सामान 31 मार्च को ही आ गया था। केजीएमयू के रिकॉर्ड में मरीज की मौत 15 जून 2015 दर्ज है। 

सीटीवीएस विभाग में गरीब मरीजों के इलाज में लापरवाही व उनकी मौत के मामले की जानकारी होने पर जांच समिति बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रविकांत, वीसी, केजीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed