फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of eye surgeon in balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल के नेत्र सर्जन की लापरवाही से गई मरीज की आंख की रोशनी

Tue, 18 Oct 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
carelessness of eye surgeon  in balrampur hospital
‌ग‌िरीश चंद्र गुप्ता - फोटो : amar ujala

सरकारी अस्पतालों में इलाज और डॉक्टरों की लापरवाही किसी से छिपी नहीं हैं। बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के सर्जन की लापरवाही से एक मरीज की आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि डॉक्टर ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दो हजार रुपये भी वसूले। 

विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद जब पट्टी खोली तो मरीज की आंख में रोशनी ही नहीं आई। एक महीने बाद जब ऑप्टोमेट्रिस्ट से दोबारा जांच कराने पर पता चला कि डॉक्टर ने लेंस लगाया नहीं है। इस मामले में मरीज ने मुख्यमंत्री और अस्पताल के निदेशक से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कैसरबाग, मॉडल हाउस स्थित बाईसी की मस्जिद निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता (52) ने बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत पर बलरामपुर अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या 121 में नेत्र सर्जन डॉ. महेंद्र प्रताप को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 18 अगस्त को भर्ती कर कुछ देर बाद ही ऑपरेशन कर दिया। गिरीश गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर पत्नी पूनम गुप्ता ने दो हजार रुपये दे दिए। 19 तारीख को पट्टी खोली तो आंख में रोशनी नहीं थी। 

इस पर डॉक्टर ने कहा कि सूजन कम होने के साथ ही रोशनी आ जाएगी। इस बीच कई बार डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ दिन में ठीक होने का आश्वासन दिया।
 

डॉक्टर ने नहीं लगाया था लेंस

carelessness of eye surgeon  in balrampur hospital
डेमो

पांच अक्तूबर को काफी कहने सुनने पर एसएस ब्लॉक में दोबारा जांच कराई तो ऑप्टोमेट्रिस्ट ने बताया कि आंख में लेंस नहीं लगाया गया है। इसलिए चश्मा नहीं लग सकता है।

इस पर डॉक्टर ने कहा कि लेंस कहीं गिर गया होगा। कुछ देर बाद डॉक्टर ने कहा कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता। आपकी आंख की रोशनी हमेशा के लिए जा चुकी है।

गिरीश के अनुसार, शिकायत पर डॉक्टर ने कहा कि लेंस आंख के भीतर चला गया होगा। काफी तर्क देने के बाद डॉक्टर ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाने पर लेंस झटके में कहीं गिर गया होगा।

इस पर गिरीश ने बताया कि वह बाइक तो दूर साइकिल भी चलाना नहीं जानते हैं। गिरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्पीड पोस्ट और अस्पताल के निदेशक  डॉ. ईयू सिद्दीकी से लिखित की।

कई दिन गुजरने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को भी गिरीश अस्पताल के निदेशक, सीएमएस और चिकित्सा अधीक्षक से मिलने पहुंचे पर मुलाकात नहीं हुई।

वहीं, डॉ. महेंद्र प्रताप ने  दोबारा जांच करने का आश्वासन देकर टरका दिया है। गिरीश का कहना है कि डॉक्टर ने ये नहीं बताया कि ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी जा सकती है। डॉक्टर ने आंख में लेंस डाला ही नहीं था।

रोशनी जाने से घर का खर्च चलाना हुआ मुश्किल

carelessness of eye surgeon  in balrampur hospital
डेमो - फोटो : अमर उजाला
गिरीश ने बताया कि वह फोटोकॉपी की दुकान से घर खर्च चला रहे थे। दुकान पर फार्म भरकर रोज 400 रुपये कमा लेते थे। आंख की रोशनी जाने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

बेटे कपिल, निखिल और सलिल की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीं, पत्नी पूनम गुप्ता आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से पति की जिंदगी बेपटरी हो गई है।

सूत्रों की मानें तो बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में ऑपरेशन के नाम पर खूब वसूली हो रही है। लेंस के लिए मरीजों से एक हजार से आठ हजार रुपये लिए जाते हैं जबकि इनका बिल भी नहीं दिया जाता है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा और कुछ जरूरी दवाओं के लिए मनमानी वसूली की जाती है।

‘मरीज की शिकायत मिली है। इस संबंध में सर्जन से पूछताछ कर जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। रुपये लेेने के आरोप गलत है। अस्पताल में दवा और लेंस उपलब्ध हैं’। -डॉ. ईयू सिद्दीकी, निदेशक, बलरामपुर अस्पताल

‘ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। रुपये लेने के आरोप गलत हैं। ये सर्जिकल कांप्लिकेशन है जिसमें कुछ केसेज में ऐसा होता है। ऑपरेशन में लेंस लगाया गया था,  वह मरीज की लापरवाही से निकल गया होगा। इसके बाद मरीज को कई बार बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। उसे मोतियाबिंद की अधिक शिकायत थी। इसको लेकर मैने उसे मना भी किया था। मरीज की गुजारिश पर सर्जरी की और उसे सभी तरह की जानकारी दी। मरीज को फिर से बुलाया गया है। उम्मीद है कि चश्मा लगाने के बाद रोशनी वापस आ जाएगी’। -डॉ. महेंद्र प्रताप, नेत्र सर्जन, बलरामपुर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed