फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of driver of parivahan nigam buses

जोखिम में यात्रियों की जान, दौड़ती रही सवारियों से भरी बस, चालक मोबाइल पर रहा मस्त

Thu, 02 May 2019 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
carelessness of driver of parivahan nigam buses
एक हाथ में फोन दूसरे में स्टीयरिंग - फोटो : amar ujala

परिवहन निगम के चालक और परिचालक बेलगाम हो गए हैं। उनको परिवहन मंत्री से लेकर प्रबंध निदेशक तक के आदेश की परवाह नहीं है। निगम ने बस चलाते समय मोबाइल पर बात करने की पाबंदी लगा रखी, लेकिन चालक है, कि कारस्तानी करने से मानते ही नहीं।

विज्ञापन


यह वाकया बीते मंगलवार का उस समय का जब रायबरेली डिपो की दौड़ती बस में सवारियां खचाखच भरी थीं, और चालक दुर्घटना बाहुल्य जोन में मोबाइल पर बात करने में मस्त था। एक सवारी ने चालक की इस हरकत को मोबाइल में कैद किया। यात्री के मुताबिक, वह बस में बछरावां से पीजीआई जा रहा था।
विज्ञापन


पीजीआई आने से पहले वह उतरने के लिए गेट के पास पहुंचा तो देखा कि चालक एक हाथ से मोबाइल पर बातें कर रहा और दूसरे हाथ से स्टेयरिंग संभाल रखी थी। चालक ने सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करके यह हरकत की तो मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया और उसको भनक तक नहीं लगी। चालक पांच किमी से अधिक दूरी तक बस चलाते हुए मोबाइल पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने लगाई थी पाबंदी

 ‘अमर उजाला’ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर चालक द्वारा 80 किमी. की स्पीड में दौड़ रही स्कैनिया एसी बस की स्टेयरिंग को छोड़कर मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने का खुलासा कर चुका है। इस खुलासे पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बस चलाने के दौरान चालकों पर मोबाइल पर बात करने की पाबंदी लगाई थी, लेकिन बस चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जुर्माने के साथ कार्रवाई अलग से
बस चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने पर 5000 रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। इसकी वसूली की जाएगी। वहीें आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई अलग से की जाएगी। - पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed