फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of driver of janrath bus

लापरवाही की हदः डैशबोर्ड पर पैर फैलाकर 90 की स्पीड से भगाता रहा जनरथ बस

Fri, 28 Feb 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Feb 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
carelessness of driver of janrath bus
लापरवाही की हद - फोटो : अमर उजाला

आए दिन होने वाले हादसों से भी बस चालक और कंडक्टर सबक नहीं ले रहे हैं। उनकी लापरवाही के चलते यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। चालक, कंडक्टर की ऐसी ही करतूत एक यात्री के वीडियो से सामने आई है। इसमें जनरथ का चालक एक पैर डैशबोर्ड पर रखकर 90 की गति से बस दौड़ाता दिख रहा है। खास बात यह है कि यात्रियों   के आपत्ति जताने पर भी वह मनमानी करता रहा।

विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के अवध डिपो की जनरथ बस (यूपी 33 एटी 5855) मंगलवार सुबह आलमबाग से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए सुबह 7:30 बजे रवाना हुई। सुबह 11 बजे यह फतेहपुर से बांदा रूट पर पहुंची तो चालक ने मनमानी शुरू कर दी। उसने बायां पैर क्लिच से हटाकर डैशबोर्ड पर रख लिया और 90 की स्पीड से बस दौड़ाने लगा।
विज्ञापन


एक नंबर सीट पर बैठे यात्री ने उसकी इस करतूत का वीडियो बना लिया। यात्री के मुताबिक फतेहपुर से बांदा (75 किमी) पहुंचने में अमूमन डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगता है, लेकिन इस चालक ने 80 मिनट में ही दूरी तय कर ली। इस दौरान स्पीड कम न करनी पड़े, इसके लिए वह लगातार प्रेशर हार्न भी बजाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक रहा बेबस

चालक के पैर डैशबोर्ड पर रखकर बस दौड़ाते देख यात्री भी सहम गए। उन्होंने परिचालक से इसकी शिकायत की। हालांकि, वह बेबस नजर आया। उसने जवाब दिया कि चालक उसकी नहीं सुनेगा। इस पर लोगों ने चालक से भी आपत्ति जताई, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ और वह मनमानी करता रहा।

सीमा 80 की, बस 90 की स्पीड में दौड़ाई
परिवहन निगम का दावा कि जनरथ बस में कंपनी से ही स्पीड गवर्नर फिट होकर आया है। अब जनरथ बस 80 किमी से अधिक गति से नहीं दौड़ सकती है, पर चालक 90 किमी की गति से इस बस को भगाता रहा।

नहीं पढ़ रहे सुरक्षा का पाठ

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक यात्रियोें के सुरक्षित सफर के लिए चालक एवं परिचालक को नियम-कानून और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। इनके लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किए गए, लेकिन चालक और परिचालक सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 

जांच कराकर ड्राइवर पर होगी कार्रवाई
यात्री ने ऐसे चालक की करतूत वीडियो में कैद कर सराहनीय काम किया है। मामले की जांच कराकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। -डॉ. राजशेखर, प्रबंध निदेशक यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed