फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of doctor in lucknow

डॉक्टर ने की बड़ी लापरवाही तो मरीज का हो गया ये हाल

Tue, 24 Nov 2015 04:24 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
carelessness of doctor in lucknow

राजभवन में तैनात सिपाही बुखार के बाद सिविल पहुंचा तो इमरजेंसी में बरती गई लापरवाही उसकी जान पर बन आई है। मरीज को ईएमओ के कहने पर कूल्हे में इंजेक्शन लगाया गया। कुछ घंटे बाद मरीज का पैर तेजी से नीला होने लगा। इसे देख डॉक्टरों ने सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके ओझा का कहना है कि ये कोई गंभीर मामला नहीं है। कुछ दिन तक इलाज चलने के बाद स्थिति सुधर जाएगी।

विज्ञापन


मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (45) पीएसी में सिपाही हैं। उनकी राजभवन में ड्यूटी है। तेज बुखार के बाद 18 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे उनके साथी उनको सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ ने कुछ दवा और इंजेक्शन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वापस भेज दिया।

शाम पांच बजे तक हालत नहीं सुधरी तो दोबारा अस्पताल पहुंचे। राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि शाम को इमरजेंसी ट्रीटमेंट रूम में तैनात महिला फार्मासिस्ट ने पेनकिलर और एंटीबायोटिक इंजेक्शन डॉक्टर के निर्देश पर लगाया। इंजेक्शन लगाते ही बहुत तेज दर्द हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने भर्ती किया

carelessness of doctor in lucknow

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। इसके बाद दाहिना पैर नीला पड़ने लगा तो डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी वार्ड के बेड नंबर चार में शिफ्ट कर दिया। मामले की जानकारी अस्पताल के सीएमएस को दी तो उन्होंने सर्जन को इलाज के लिए कहा।

चार दिन बाद भी दर्द से राहत नहीं है और पैर धीरे-धीरे नीला पड़ता जा रहा है। पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि गलती कहां हुई इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एक सर्जन की मानें तो इंजेक्शन गलत नहीं होगा लेकिन लगाने का तरीका गलत होगा। वो बताते हैं कि इंजेक्शन की निडल से वेन्स को चोट पहुंची होगी जिसकी वजह से मरीज असहनीय दर्द से तड़प रहा और पैर नीला पड़ता जा रहा है। ऐसे में कुछ जरूरी जांच करानी पडे़गी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed