फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of civil hospital doctors in lucknow

अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने लाश के साथ किया ये...

Sat, 23 May 2015 04:00 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
carelessness of civil hospital doctors in lucknow

सिविल अस्पताल में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने पर बेटा डॉक्टर से मिन्नते करता रहा लेकिन वह संवेदनहीन बना रहा और वक्त पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप था कि मरीज के इलाज में शुरू से ही लापरवाही बरती गई। वहीं इस मामले में प्रमुख्ा सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ निवासी मेराज की मां अनवरी बेगम (50) कुछ दिन पहले रिक्शे से गिरकर चोटिल हो गई थीं। मेराज ने बताया कि 20 मई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिशियन डॉक्टर सिर्फ दवा देकर काम चलाते रहे। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ी तो राउंड पर आए डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और खून की जांच लिख दी।

इधर से उधर भटकता रहा बेटा

carelessness of civil hospital doctors in lucknow

दोपहर दो बजे अचानक हालत बिगड़ी और वो बेहोश हो गईं। हालत खराब होते देख इमरजेंसी आउटडोर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के पास पहुंचे तो उसने कहा कि पहले सिस्टर से ऑनकॉल बुलाने के लिए कहो।

इस बीच सिस्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद वापस वार्ड में गए तो अनवरी बेगम की सांसें थम चुकी थीं। इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने दिखावे के लिए ऑक्सीजन और ग्लूकोज की बोतल लगा दी।

कुछ देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो परिवारीजनों ने सांस न चलते देख रोना शुरू कर दिया। इमरजेंसी में चीख सुन डॉक्टर दोबारा मौके पर पहुंचा और मौत की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed