फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness in forensic test of explosive found in UP assembly.

विधानसभा में मिले विस्फोटक की फोरेंसिक जांच में जबरदस्त लापरवाही, अफसर नहीं दे पा रहे जवाब

Wed, 19 Jul 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
 carelessness in forensic test of explosive found in UP assembly.
आईजी एटीएस असीम अरुण - फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा में मिले जिस सफेद पाउडर को खतरनाक विस्फोटक पीईटीएन बताया गया उसकी जांच में प्रशासन की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। अब हाल ये है कि अफसरों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।

विज्ञापन


13 जुलाई को विधानसभा में संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद जांच के लिए कथित विस्फोटक को महानगर फारेंसिक लैब को भेज दिया गया था। सूत्रों का दावा है कि इस लैब में कभी इस तरह का परीक्षण किया ही नहीं गया। इसके लिए सैंपल आगरा भेजा जाता रहा है।
विज्ञापन


वहीं मामले पर प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा है कि आगरा जांच के लिए कोई सैंपल भेजा ही नहीं गया। वहीं, यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण का कहना है कि विस्फोटक पर अभी तक हमें कोई रिपोर्ट मिली ही नहीं है और न ही इसे जांच के लिए आगरा भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


असीम अरुण ने बताया कि इस तरह के मामलों में जांच एजेंसियां अलग अलग लैब से जांच कराती हैं। अगर एक दो दिन में एनआईए ने जांच टेकअप नहीं की तो एटीएस पाउडर का सैंपल जांच कराने के लिए दूसरी लैब में भेजेगी।


उन्होंने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के गृह विभाग की ओर से एनआईए से जांच कराए जाने की संस्तुति कर दी गई थी। लेकिन अभी केंद्र की ओर से इसपर आगे की कार्रवाई नहीं की गई है। कुल मिलाकर संदिग्‍ध पदार्थ की जांच में प्रशासन की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। इस पर अफसरों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed