{"_id":"605980508ebc3ef1095d20e6","slug":"carelessness-in-covid-vaccination-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नर्स ने गांव में जाकर 20 लोगों को लगा दिया कोरोना का टीका, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: नर्स ने गांव में जाकर 20 लोगों को लगा दिया कोरोना का टीका, हड़कंप
Tue, 23 Mar 2021 11:14 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले के एक गांव में एएनएम को भेजकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही गांव जाकर टीका लगाने वाली एएनएम की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई। प्रकरण की जांच एसीएमओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीएचसी रामनगर में तैनात अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने कोविड नियमों को दरकिनार करते हुए बीते बुधवार को एएनएम को सैदनपुर गांव भेजकर कई लोगों को कोरोना का टीका लगवा दिया। विभाग के अधिकारी कई दिनों तक यह मामला दबाए रहे। सूचना डीएम और सीएमओ तक पहुंचने पर हड़कंप मचा तो कार्रवाई करनी पड़ी। एएनएम नसीम सुल्ताना का कहना है कि वह सीएचसी अधीक्षक के कहने पर सैदनपुर गांव में टीका लगाने के लिए गई थी। गांव में 20 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
इस गांव से 22 लोगों ने कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराया था। कोविड वैक्सीनेशन में भयंकर लापरवाही में डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को तत्काल मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही एएनएम की संविदा समाप्त करने की संस्तुति भी कर दी गई है। सीएमओ द्वारा की गई यह कार्रवाई और वैक्सीनेशन के इस प्रकरण को लेकर सीएमओ कार्यालय में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। उधर, सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि उक्त एएनएम कब गांव में कोरोना का टीका लगाने चली गई। मुझ पर एएनएम को गांव भेजने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है।