{"_id":"58fc59634f1c1b972e8b4bea","slug":"carelessness-in-chief-minister-adityanath-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक पर सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज कराई गई है। ये पुलिसकर्मी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गायब पाए गए थे।
विज्ञापन
इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए गौतम पल्ली थाने में रपट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में आतंकी हमलों की संभावना के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आशंका ये भी जताई जा रही है कि आतंकी साधू-संतों के वेश में हमले कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जा रही है बल्कि अधिकारी भी खासा चौकन्ना हैं।
विज्ञापन
आतंकी हमलों को लेकर मिली खुफिया सूचना के आधार पर सभी धार्मिक स्थलों व न्यायालयों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।