{"_id":"692b58e57b2abe065e0d1e51","slug":"car-rider-hits-several-vehicles-teacher-and-two-others-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1494225-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार सवार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, शिक्षिका व दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार सवार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, शिक्षिका व दो अन्य घायल
Sun, 30 Nov 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बंथरा कस्बे में हंगामा कर रहे कार सवार को रोकते स्थानीय लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर। बंथरा कस्बे में शनिवार शाम टेंपो चालक से विवाद के बाद कार सवार ने सड़क पर जमकर बवाल किया। उसने अपनी कार से कई वाहनों को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त करने के साथ शिक्षिका व दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। उसके इस उत्पात से गुस्साए लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर बरसाए। पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घायल शिक्षिका की ओर से बंथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया और आरोपी की तलाश कर रही है।
शाम करीब पांच बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही क्रेटा कार सवार बंथरा कस्बे में पहुंचते ही एक ऑटो को रुकवा कर उसके चालक की धुनाई करने लगा। चालक को पिटते देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो कार चालक उन पर भड़क गया और लोगों से मारपीट की। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खुद को घिरता देख कार चालक ने अपनी कार स्टार्ट कर लोगों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इस पर गुस्साए लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर चला दिए।
इस घटना में कार की चपेट में आकर सरोजनीनगर के गौरी निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका दिव्या वर्मा के अलावा बंथरा निवासी सुशील गुप्ता (50) और गुड्डू (55 ) घायल हो गए। बाद में उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर कार चालक और ऑटो चालक से विवाद हुआ था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।