फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car parked house in Lucknow Haryana traffic police issued challans worth 48 thousand bank employees shocked

गजब कारनामा: कार लखनऊ वाले घर में खड़ी... हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने काट दिए 48 हजार के चालान; बैंककर्मी हैरान

Thu, 01 May 2025 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 04:32 PM IST
सार

हरियाणा ट्रैफिक पुलिस का गजब कारनामा सामने आया है। लखनऊ के रहने वाले युवक की कार उनके घर पर खड़ी है। जबकि हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने उस पर नियमों का उलंघन करने पर दो महीने में 48 हजार के चालान ठोक दिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Car parked house in Lucknow Haryana traffic police issued challans worth 48 thousand bank employees shocked
चालान - फोटो : Freepic

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ इलाके में रहने वाले बैंककर्मी नवनीत त्रिपाठी को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें परिवहन विभाग से चालानों की सूचना मिली। वो भी हरियाणा से, जबकि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। ढाई माह में कुल 48 हजार रुपये के चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन


आर्यावर्त बैंक में सहायक प्रबंधक नवनीत त्रिपाठी ने बताया कि कार का पंजीकरण उनके पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी के नाम पर है। वह गो गैस की एजेंसी चलाते हैं और यह कार आमतौर पर घर पर ही खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से लगातार चालान हो रहे हैं, जिनमें प्रदूषण मानक उल्लंघन और तेज रफ्तार से संबंधित कुल आठ चालान शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है...', जगदीप धनखड़ बोले- सीएम योगी इसके सारथी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी चालान हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जैसे शहरों में किए गए हैं, जो लखनऊ से करीब 500 किलोमीटर दूर हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनकी कार की नंबर प्लेट की क्लोनिंग की गई है, यानी किसी और वाहन पर वही नंबर लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'अवसर सबको मिलते हैं...'; सीएम योगी बोले- कुछ लोग बिखर जाते हैं, कुछ निखर जाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed