फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car overturned after hitting the divider four dead

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, दंपती समेत चार की मौत

Thu, 12 Dec 2019 09:37 AM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/बलदेव
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/बलदेव Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after hitting the divider four dead
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर बुधवार की शाम बलदेव के गांव मंगलीगढ़ी (माइल स्टोन-135) के पास बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इस दौरान हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


कार सवार मनीष दिल्ली से फिरोजाबाद बीमार साले को देखने जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल बच्ची को आगरा के एसएन अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी मनीष गुप्ता (35) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता बुधवार की शाम अपने बीमार साले को देखने के लिए कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। इस दौरान कार में बच्ची समेत पांच लोग यात्रा कर रहे थे। जब वे एक्सप्रेसवे पर बलदेव की मंगलीगढ़ी के पास पहुंचे तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर सड़क पर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौके पर लोग जुट गए। बाद में बलदेव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर कार सवार मनीष गुप्ता, उसकी पत्नी आरती उर्फ संध्या (29), मनीष का ममेरा भाई रविंद्र जैन (32) पुत्र अनिल जैन निवासी नेहरु बिहार, भजनपुरा (दिल्ली) ने दम तोड़ दिया। इन दौरान पुलिस ने हादसे में घायल मासूम बच्ची पीहू और अभिषेक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। 


आगरा में अभिषेक (31) निवासी फिरोजाबाद ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल मनीष की साढ़े तीन साल की बेटी पीहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दंपती समेत चार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed