फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car hits divider; one dead, two injured.

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

Mon, 07 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider; one dead, two injured.
लखनऊ। चौक में नक्खास फ्लाईओवर पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार वजीरगंज के सिटी स्टेशन निवासी मो. अरशद (22) की मौत हो गई। उनके साथी नाका के मोतीनगर में रहने वाले कैफ और वजीरगंज के नबीउल्लाह रोड पर रहने वाले अब्दुल अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे अरशद व उनके दोस्त कार से हैदरगंज की ओर से चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे अरशद के घरवाले पोस्टमार्टम न कराने के लिए हंगामा करने लगे और बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने साथ ले गए। उधर, कैफ और अब्दुल को उनके घरवालों ने ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज कराकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर के अनुसार घटनास्थल का क्रिटिकल कॉरिडोर टीम और पुलिस ने निरीक्षण किया है। साक्ष्य संकलित किए गए हैं। अगर किसी के घरवाले तहरीर देते हैं तो जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed