फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car hits divider and overturns into the other lane, one young man dies

Lucknow News: डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी कार, युवक की मौत, चार दोस्त घायल

Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider and overturns into the other lane, one young man dies
हादसे में उत्कर्ष की हुई मौत। पलटी पड़ी कार।  
तेलीबाग। पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार चला रहे उत्कर्ष पांडेय (26) की मौत हो गई और उनके चार दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

रायबरेली के कोतवाली नगर के भइया रायपुर निवासी उत्कर्ष के फूफा सतीश द्विवेदी के मुताबिक, सभी युवक शनिवार को लखनऊ में एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने कार से जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगी रेलिंग भी टूट गई। उत्कर्ष स्टीयरिंग में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उत्कर्ष की मौत हो गई। घायल अनुराग शुक्ला (21), अर्पित त्रिपाठी (24), नीर शुक्ला (24) और सूरज त्रिपाठी (19) को उनके परिजन कमता स्थित अस्पताल ले गए। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

उत्कर्ष के पिता मनोज पांडेय निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उत्कर्ष अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे को खोने के गम में मां रिंकी और पिता मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में उत्कर्ष की हुई मौत। पलटी पड़ी कार।  

हादसे में उत्कर्ष की हुई मौत। पलटी पड़ी कार।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed