{"_id":"679fc45daa5dd481da09fe3a","slug":"car-hits-couple-and-enters-canal-raebareli-news-c-101-1-slko1032-126892-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दंपती को टक्कर मारकर नहर में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दंपती को टक्कर मारकर नहर में घुसी कार
Mon, 03 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के इसिया गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर में घुसी कार।
- फोटो : संवाद
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को साइकिल सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद कार नहर में घुस गई। इससे अफरातफरी मच गई। टक्कर से दंपती घायल हो गए, जबकि कार चालक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला।
रामपुर समोधा गांव निवासी हरिश्चंद्र ( 65) साइकिल से पत्नी गंगाजली (60) के साथ जा रहे थे। चूरूवा-पश्चिम गांव बाईपास पर इसिया गांव के निकट कार सवार ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार नहर में घुस गई।
इससे पानी कार के अंदर भर गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार चालक अजराइलखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र प्रकाश को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।