{"_id":"5af015b94f1c1b9f098b898f","slug":"car-hit-the-scooty-and-bike-student-dead-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी-बाइक को टक्कर मार डवाइडर से जा भिड़ी बेकाबू कार, बीटेक छात्र की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी-बाइक को टक्कर मार डवाइडर से जा भिड़ी बेकाबू कार, बीटेक छात्र की मौत, दो गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज के गौरा गांव स्थित सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हाईवे पर रविवार सुबह अंधाधुंध गति से दौड़ रही कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों वाहन कई फीट उछलकर गड्ढे में गिर गए। स्कूटी सवार बीटेक छात्र सौरभ पटेल (22) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी करन व बाइक सवार शिव मोहन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने कार चालक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कार्यवाह प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। सौरभ मूलरूप से जौनपुर के कुंदनापुर सिवाया गांव का रहने वाला था और यहां कृष्णानगर में एक हॉस्टल में रहता था। वह आजाद इंस्टीट्यूट से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी 12 मई से सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षाएं थीं।
रविवार सुबह वह दोस्त वाराणसी के चोलापुर रौना बेला निवासी करन के साथ उसकी स्कूटी से परीक्षा केंद्र देखने गया था। लौटते वक्त पीछे से कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सौरभ और करन करीब आठ-दस फीट हवा में उछलकर हाईवे किनारे गड्ढे में जा गिरे। इसके बाद कार ने आगे चल रहे एक बाइक सवार को भी ठोक दिया और लहराते हुए डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे से चीख-पुकार मच गई। सौरभ को गंभीर चोटें आईं। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी करन व बाइक सवार निगोहां के पतौना निवासी 30 वर्षीय शिव मोहन यादव को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शिव मोहन लखनऊ में एक निजी कंपनी में चालक के पद पर काम करता है और ड्यूटी पर जा रहा था। जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिवारीजन करन को उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम ले गए।
उधर, डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त कार को लोगों ने घेरकर भीतर बैठे गाजीपुर के संजयगांधीपुरम निवासी सूर्य प्रकाश कुशवाहा को दबोच लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि मृतक के साथी छात्र रोहित की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रेलवे में इंजीनियर है कार चालक, जौनपुर में शादी से लौट रहा था
हादसे में जान गंवाने वाला सौरभ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कार चालक सूर्य प्रकाश कुशवाहा रेलवे में इंजीनियर है। वह शनिवार को दोस्त की शादी में जौनपुर गया था। कार उसके दोस्त सुनील पाल की थी और वह भी साथ में था। रात को दोनों जौनपुर से लखनऊ के लिए निकले थे।
ट्रक को पास देने के चक्कर में पलभर को नजर हटी और हादसा हो गया
सूर्य प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि रायबरेली से लखनऊ आते वक्त गौरा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने पास मांगा। ट्रक चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। कार चला रहे सूर्य ने एक पल के लिए साइड मिरर में पीछे आ रहे ट्रक को देखा, तभी हादसा हो गया। उसकी नजर सड़क से हट गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि एक पल में स्कूटी और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।
भाई की तरह इंजीनियर बनने का था ख्वाब
सौरभ की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता रामसूरत पटेल ने बताया कि वह खेती करके परिवार का पेट पालते हैं। बड़े बेटे राहुल ने भी आजाद इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की है और वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में नौकरी कर रहा है। वह बड़े भाई की तरह इंजीनियर बनना चाहता था। हादसे की खबर पर मां चमेला व बहन अंतिमा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवारीजन लखनऊ पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जौनपुर रवाना हो गए।