फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car driver saved because of seat belt and airbag in sultanpur

सुल्तानपुरः अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, कार चालक की सतर्कता से बची जान, टला हादसा

Sat, 01 Jun 2019 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
car driver saved because of seat belt and airbag in sultanpur
डेमो - फोटो : डेमो

अनियंत्रित कार खड्ड में पलट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। कार चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई। सड़कों पर वाहन चलाते समय बरती गई सावधानी से कार का एयरबैग खुल गया और चालक बच गया।

विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-टांडा नेशनल हाईवे सेमरी बाजार बाईपास पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे अंबेडकरनगर की तरफ से आ रही कार सेमरी विरमलपुर बाईपास क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन


कार चालक सौरभ सिंह निवासी ग्राम इंटवा थाना भीटी अंबेडकरनगर को मामूली चोट लगी। चालक सौरभ सिंह अकेले ही कार में थे। वे अपने घर से सुल्तानपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की तेज रफ्तार के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के सीट बेल्ट लगाने और गाड़ी का एयरबैग खुल जाने की वजह से चालक की जान बच गई। गाड़ी खड्ड में गिरने की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल सौरभ सिंह को निकालकर पीएचसी सेमरी बाजार भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed