फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car collides with truck, two girls killed, four injured

Lucknow News: ट्रक से भिड़ी कार, दो किशोरियों की मौत, चार घायल

Mon, 25 Nov 2024 06:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, two girls killed, four injured
ट्रक में हुई टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
अमावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र मिल एरिया में रविवार को बस को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज रही कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो किशोरियों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां निवासी हरिहर सिंह अपने बेटे की शादी करने के लिए पूरे परिवार व कुछ रिश्तेदारों के साथ शनिवार को लखनऊ के मोहनलालगंज गए थे। रविवार को सभी अमेठी लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मालिन का पुरवा गांव के पास बस को ओवरटेक करने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस और मौके पर जुटे लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. दीपेंद्र सिंह ने अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां निवासी काव्या सिंह (15) और प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखारा गांव निवासी साक्षी सिंह (15) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल किटियावां निवासी धान्या सिंह (15), हरिहर सिंह (52), किरन सिंह (15) और प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखारा गांव निवासी अनुज सिंह का वहीं इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बस को ओवरटेक करने के चलते हादसा हुआ। कार हरिहर सिंह चला रहे थे। ट्रक जायस से रायबरेली की तरफ आ रहा था।



कक्षा 10 में पढ़ती थीं दोनों किशोरियां
हादसे की सूचना पर सभी घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। जो भी मौके पर आता और शव देखता, फफक कर रो पड़ता। दोनों किशोरियां कक्षा 10 में पढ़ती थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों की खुशियां गम में बदल गई। दोनों किशोरियों की मौत से उनके परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed