फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow road accident Car collided with scooty in Lucknow, four killed

दिल दहलाने वाला हादसा: कार की थी 150 की रफ्तार, घिसटती रही स्कूटी...एक-एक कर गिरते रहे शव, खून से लाल हुई सड़क

Thu, 01 Jun 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद दंपती और बेटे 100 मीटर तक कार में फंसकर घिसटते रहे। नशे में धुत प्रॉपर्टी डीलर ने कार को और तेज दौड़ा दी। गुलाचीन मंदिर विकासनगर मोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Lucknow road accident Car collided with scooty in Lucknow, four killed
Lucknow road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गुलाचीन मंदिर विकासनगर मोड़ के पास मंगलवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने नशे में धुत होकर मौत की एसयूवी दौड़ाई। स्कूटी में टक्कर मारकर उसको करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। आखिर में डिवाइडर से टकराकर एसयूवी बंद हो गई। तब वह वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


हादसे में दंपती और उनके दोनों बेटों की मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों की रूह कांप गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र पाल पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर तंबौर (गांव हैथा) निवासी राम सिंह (35) विकासनगर सेक्टर तीन में किराये के मकान में पत्नी ज्ञानवती (32) व बेटे राज (13) व अंश (8) के साथ रहते थे। मंगलवार को वह परिवार समेत अलीगंज में बड़े मंगल पर मेला देखने गए थे। रात करीब दो बजे स्कूटी से लौट रहे थे। जैसे ही विकासनगर मोड़ से लेखराज की तरफ मुड़े वैसे ही टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी समेत पूरा परिवार एसयूवी में फंस गया। तब भी चालक ने एसयूवी नहीं रोकी। ऐसे में सभी करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए। स्कूटी फंसे होने की वजह से खुद ही गाड़ी रुक गई तब चालक वहां से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
Trending Videos

150 थी रफ्तार, खून से लाल हो गई सड़क
हादसे की वजह नशा और रफ्तार थी। प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र पाल बेतहाशा नशे में था। एसयूवी रफ्तार में दौड़ाता चला आ रहा था। फुटेज से इसकी पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त एसयूवी की रफ्तार तकरीबन 150 किमी प्रति घंटा रही होगी। स्कूटी जब घिसट रही थी तो चिंगारी निकल रही थी। 

एक के बाद एक राम सिंह, फिर ज्ञानवती और उनका छोटा बेटा छिटक कर इधर उधर गिर गए। राज आखिर तक फंसा रहा। जब एसयूवी रुकी तो उसके नीचे स्कूटी थी और राज के सिर से खून ही खून निकल रहा था। जहां से टक्कर मारी थी और जहां पर एसयूवी रुकी वहां तक खून फैला था।
 

हादसा देख राहगीरों की रूह कांप गई। उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर मदद करने की जद्दोजहद में जुट गए। चूंकि चारों का शरीर खून से सना था। कोई हरकत नहीं थी। शरीर भर में जख्म ही जख्म थे। लिहाजा किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि उनको उठाकर अस्पताल तक भिजवा सकें। 

जब पुलिसकर्मी पहुंचे तब वह किसी तरह से चारों को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया। सबसे अधिक बेबसी तब दिखी जब राज एसयूवी के नीचे दबा था और उसको निकालना मुश्किल हो रहा था। लोग उठाने का प्रयास कर रहे थे क्योंकि उनकी आंखों के सामने उसकी जान निकल रही थी, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे।
 

क्या और भी लोग थे एसयूवी में
पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक, एसयूवी में अकेला राजेंद्र था। हालांकि लोगों में चर्चा थी कि एसयूवी में तीन लोग सवार थे। अगर ये सच है तो सवाल है कि वो कौन लोग थे। पुलिस का कहना है कि फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि गाड़ी राजेंद्र ही चला रहा था। उसके हाथों ही हादसा हुआ है। इसलिए उस पर कार्रवाई की गई है। अन्य किसी के होने की पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed