{"_id":"593a55884f1c1b34539caa16","slug":"car-collapse-with-devider-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में 1 की मौत 2 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद में डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में 1 की मौत 2 गंभीर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद में शुक्रवार भोर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे वृद्ध की मौत हो गई वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर बिहार के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर निवासी एक ही परिवार के रामानंद द्विवेदी (61) पुत्र शिवचंद्र, दीपक द्विवेदी (36) पुत्र रामानंद, प्रसोमा (34) पत्नी दीपक व एक बच्ची सहित लखनऊ की तरफ निजी कर से जा रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी दीपक खुद चला रहे थे। तभी सहादतगंज के पास अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे रामानंद की मौके पर ही मौत गई तथा दीपक व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कैंट ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।