फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car burnt after hitting a truck, 5 people died

यूपीः ट्रक से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले

Tue, 15 Dec 2015 03:28 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
car burnt after hitting a truck, 5 people died

यूपी में मंगलवार सुबह कानपुर देहात के नेशनल हाईवे -2 पर एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रक से टकरा गई। तेजी से टकराने के बाद दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई।

विज्ञापन


ये आग इतनी भयावय थी कि कार में सवार 6 लोगो में से 5 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कार सवार सभी लोग हडिया इलाहाबाद के रहने वाले थे और सडक मार्ग से मुम्बई जा रहे थे। इस कार में सवार इलाहाबाद की रहने वाली मीना पाण्डेय उनके तीन बच्चे आयुश, आरुषि, शिवम और उनका भाई सूरज कार में ही जिन्दा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में बैठे पांच लोग जिंदा जले

car burnt after hitting a truck, 5 people died

कार चला रहे अविनाश पांडेय इस हादसे में बुरी तरह से जल गए। इन्हे इलाज के लिए कानपुर के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कार इलाहाबाद से मुम्बई की ओर जा रही थी तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां कस्बे में नेशनल हाइवे -2 पर आगे चल रहे ट्रक नम्बर यूपी 43टी772 के गलत मोड़ने के कारण कार ट्रक के डीजल टैंक से टकरा गई।

आपस में टकराने के बाद दोनों गाडियों में तुरन्त आग लग गई और कार में बैठे लोग कार में ही जिन्दा जल गए। आग इतनी भयानक थी कि इन लोगों को कार से बाहर निकालने का मौका ही नही मिला। कार में सवार पांचों लोग जिंदा ही जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed