फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   captain abhimanyu singh in lucknow

'सपा मुखिया का टूट रहा पीएम बनने का सपना'

Sun, 22 Dec 2013 09:38 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
captain abhimanyu singh in lucknow

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से साफ है कि देश में भाजपा की लहर है। सभी जगह कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में नरेंद्र मोदी की पांच रैलियों में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ कर दिया है कि यूपी में भी परिवर्तन की लहर है। मोदी को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने में यूपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


अभिमन्यु शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा, यूपी सरकार भाजपा की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से चिंतित है।

सपा मुखिया का प्रधानमंत्री बनने का सपना भी टूट रहा है। इसी बेचैनी के नाते सपा तुष्टीकरण नीति अपना रही है।

सपा की दिक्कत यह है कि वह विकास व वादों के नाम पर अब लोकसभा चुनाव में वोट नहीं मांग सकती। सुशासन व कानून व्यवस्था सभी में सरकार पूरी तरह फेल हुई है।

अत: उसे तुष्टीकरण की राजनीति करनी पड़ रही है। 29 आतंकियों के मुकदमें वापस लेने की सरकार की कोशिशों से साफ है कि वोट के लिए वह कुछ भी कर सकती है।

हमें न्यायालय का शुक्रिया अदा करना चाहिए। कोर्ट का हस्तक्षेप न होता तो आतंकी आज सलाखों के बाहर होते। आम चुनाव से साफ हो जाएगा कि उप्र में भाजपा ही नंबर एक की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की हालत बदतर

सिंह ने कहा, प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सरकार चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर अवकाश तो घोषित कर देती है लेकिन उसे किसानों की दुर्दशा से कोई लेना-देना नहीं है।


गन्ना किसानों के साथ सरकार ने छल किया। 280 रुपये प्रति क्विंटल रेट में भी 20 रुपये की कटौती कर दी। सरकार मिलों को मदद दे रही है जबकि किसानों का 2300 करोड़ रुपये बकाया है। जाट आरक्षण को भी उन्होंने केवल चुनावी झुनझुना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed