{"_id":"9b9f72718bdd97967169d3494df5d688","slug":"cancer-patients-wil-get-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही कैंसर मरीजों को मिलेगी दर्द से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही कैंसर मरीजों को मिलेगी दर्द से राहत
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
कैंसर के मरीज को असहनीय दर्द के दौर से गुजरना होता है। यह दर्द ट्यूमर की वजह के साथ कीमोथेरेपी के कारण भी होता है।
विज्ञापन
इस दर्द से मरीज को राहत देने के लिए सुरक्षित इंजेक्शन मेडिकल साइंस में मौजूद हैं। अगर डॉक्टर इन्हें प्रयोग करें तो मरीज की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
डॉ. सुनीत जुरेल, डेंटल फैकल्टी, केजीएमयू का कहना था कि आज की जरूरत अस्पतालों को मरकरी फ्री बनाने की है।
केजीएमयू ने इसकी शुरूआत कर दी है। हमारे यहां जल्दी ही सभी ऐसे मेडिकल इक्विपमेंट को उपयोग से बाहर कर दिया जाएगा, जिनमें मरकरी का इस्तेमाल होता है।
वैसे भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी अस्पतालों को 2020 तक मरकरी फ्री बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अभी भी अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरकरी युक्त थर्मामीटर का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
थर्मामीटर टूटने की घटनाएं भी अस्पताल में आम है। इससे अस्पताल के वातावरण में मरकरी घुल जाता है। इससे मरीजों के साथ चिकित्सकीय स्टाफ को भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन