फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancer Institute resumes treatment for poor patients

Lucknow News: कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू

Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Cancer Institute resumes treatment for poor patients
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा फिर बहाल हो गई है। शासन ने इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। संस्थान के खाते में यह धनराशि मंगलवार को पहुंच गई।
विज्ञापन


संस्थान में असाध्य योजना के तहत कैंसर मरीजों का निशुल्क इलाज सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। हालांकि, बजट की कमी के कारण यह सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने इस योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों के लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण ने बताया कि इस समय संस्थान में योजना के तहत 130 मरीज पंजीकृत हैं। एक करोड़ रुपये के बजट से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed