{"_id":"695cfe1a2f8ba80b9409b988","slug":"cancer-institute-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1547559-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुरू हुई पेट स्कैन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुरू हुई पेट स्कैन जांच
विज्ञापन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुरू हुई पेट स्कैन जांच, मौके पर निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में अब पेट स्कैन जांच शुरू हो गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। कैंसर संस्थान में यह जांच करीब 11 हजार रुपये में होगी। निजी सेंटर पर इसकी फीस 20 हजार रुपये के करीब है।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि डिजिटल पेट सीटी स्कैनर की सहायता से कैंसर रोगियों में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के प्रति रोग की प्रतिक्रिया का आकलन ज्यादा सटीक और प्रभावी ढंग से किया जाता है। अभी तक संस्थान में इस जांच की व्यवस्था नहीं थी। इसकी वजह से मरीजों को निजी केंद्रों पर भेजा जाता था। पेट स्कैन जांच के लिए आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए 10,450 रुपये फीस रखी गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं के लिए करीब 11 हजार रुपये फीस तय की गई है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से डॉ. आरएस यादव के साथ ही संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार और न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।