फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancellation of international flights extended till 30 November

30 नवम्बर तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निरस्तीकरण

Wed, 28 Oct 2020 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of international flights extended till 30 November
विदेश यात्रा के लिए अभी यात्रियों को और इंतजार करना पड़ेगा। नागर विमानन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निरस्तीकरण 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस महमारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। देश में घरेलू उड़ान सेवा करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई थी।
विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महमारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं के परिचालन पर रोक को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं कैंसिल हैं।
विज्ञापन


मई से वंदे भारत मिशन’ के तहत और जुलाई से द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत कुछ देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का परिचालन हो रहा है। भारत ने करीब 18 देशों के साथ समझौता है। वहीं घरेलू उड़ान सेवा करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई थी। लखनऊ से दुबई सिंगापुर, कतर, मस्कट, शारजाह के लिए विमानों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed