फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cancel the exam trending on social media

एकेटीयू: तेज हुआ ‘कैंसिल द एग्जाम’ अभियान, सोशल मीडिया पर विद्यार्थी बता रहे अपनी दिक्कतें

Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
cancel the exam trending on social media
केस एक:
विज्ञापन

सर, मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया गया और अप्रैल में ऑनलाइन क्लास शुरू हुई है। फिर 15 दिन बाद क्लास संस्पेंड कर दी गई। फिर अभी कुल एक महीना पढ़ाई हुई और मात्र 20% ही कोर्स पूरा हुआ है। कई बार नेटवर्क के कारण उसमें भी दिक्कत हो रही है। 90 दिन भी नियमानुसार क्लास नहीं चली और कोर्स पूरा नहीं हुआ। ऐसे में हम कैसे परीक्षा दे पाएंगे।
केस दो:
सर, कोविड संक्रमण के कारण मैंने अपने अभिभावक को खो दिया है। इसके कारण मेरी पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। अब जब अन्य यूनिवर्सिटी, बोर्ड में स्टूडेंट्स को प्रमोट कर दिया गया है तो फिर हमारी ही परीक्षा क्यों करवाई जा रही है। सरकार व विवि को हमें भी प्रमोट करने पर विचार करना चाहिए। अभी स्थिति परीक्षा के आयोजन की नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ। शासन की ओर से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में परीक्षा का निर्णय लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर विद्यार्थी परीक्षा के आयोजन न किए जाने के लिए तरह-तरह की दिक्कत बता कर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनका ‘कैंसिल द एग्जाम’ अभियान भी तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार ने इंटर की परीक्षा टालने का निर्णय लिया है। साथ ही सामान्य विवि में भी ज्यादातर जगह यूजी-पीजी फाइनल ईयर के ही एग्जाम होने हैं। अन्य ईयर वालों को प्रमोट किया जा रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में परीक्षा का निर्णय विद्यार्थियों को पच नहीं रहा है। वहीं परीक्षा भी सभी वर्ष के विद्यार्थियों की और वो भी ऑनलाइन।
काफी विद्यार्थी जो ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं वो इसे लेकर भी टेंशन में हैं कि अगर नेटवर्क की दिक्कत हुई तो क्या होगा ? बरसात का मौसम है, इसमें नेटवर्क ईशु सामान्य बात है। इतना ही नहीं अभी विद्यार्थियों को यह भी स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा उनको घर से देनी है या कॉलेज जाकर? अभी परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर छात्रों का यह भी कहना है कि उन्हें ऑब्जेक्टिव परीक्षा के अनुसार पढ़ाया नहीं गया है। छात्रों ने कहा कि अगर बेहतर कनेक्टिविटी न होने के कारण उनकी परीक्षा छूट गई तो क्या विकल्प होगा? उन्होंने यह भी कहा है कि सभी के पास लैपटॉप या बेहतर नेट कनेक्टिविटी नहीं है, ऐसे में क्या कोई सुविधा उनको दी जाएगी। इस तरह के कई सवाल विद्यार्थियों द्वारा उठाये जा रहे हैं। इन सबके साथ उन्होंने खुद को भी प्रमोट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed