फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Canals dry up, summer crops in trouble

Lucknow News: नहरें सूखीं, जायद की फसलें संकट में

Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Canals dry up, summer crops in trouble
सूखी शारदा सहायक हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली, सूखती मेंथा फसल व सूखी पड़ी हरदोईया अल्पिका। 
नगराम। भीषण गर्मी के बीच शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ ब्रांच से निकलने वाली नहरें इन दिनों सूखी पड़ी हैं। ये हालात ऐसे समय में हैं जब जायद की फसल, हरे चारे और मेंथा को सिंचाई के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। नहरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा होने के बावजूद किसानों को निजी पंपसेटों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

अमेठियन पुरवा के किसान मुन्नू सिंह ने बताया कि उनके खेत में मेंथा की फसल खड़ी है वहीं जानवरों के लिए हरा चारा भी बोया गया है। सिंचाई के लिए वे नहरों के पानी पर निर्भर थे, लेकिन नहर सूखी होने से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजबूरी में उन्हें महंगे किराये पर पंपसेट लेकर सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुकुंद खेड़ा के मलखानसिंह का कहना है कि उनकी मेंथा की फसल भी पानी के अभाव में प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि मार्च से ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, फिर भी अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई न होने से फसल की पैदावार पर असर पड़ना तय है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ के अधिशासी अभियंता नवनीत सिंह ने बताया कि नहर का पानी लखीमपुर हेड से बंद है। फिलहाल विभाग की प्राथमिकता तालाबों को भरने की है। संभावना है कि मई में नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।

सूखी शारदा सहायक हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली, सूखती मेंथा फसल व सूखी पड़ी हरदोईया अल्पिका। 

सूखी शारदा सहायक हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली, सूखती मेंथा फसल व सूखी पड़ी हरदोईया अल्पिका। 

सूखी शारदा सहायक हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली, सूखती मेंथा फसल व सूखी पड़ी हरदोईया अल्पिका। 

सूखी शारदा सहायक हैदरगढ़ नहर शाखा प्रणाली, सूखती मेंथा फसल व सूखी पड़ी हरदोईया अल्पिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed