फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man in malihabad of lucknow

युवक की धारदार हथियार से हत्या, कमरे में मिला ये सब सामान

Thu, 29 Nov 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Nov 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in malihabad of lucknow
गोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मलिहाबाद में भतोइया गांव के मजरा भिम्माखेड़ा निवासी गोविंद पाल (19) की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह कमरे में उसका शव पड़ा देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मृतक गोविंद बड़े भाई सुशील के साथ मुंबई में रहकर दर्जी की दुकान करता था। उसके पिता रामबिलास पाल आलमबाग में एक मिठाई की दुकान में काम करते हैं और अधिकतर समय वहीं रहते हैं।
विज्ञापन


गोविंद और सुशील दीपावली पर घर आए थे। मंगलवार रात उसने मां राजरानी, सुशील, उसकी पत्नी राधा व छोटे भाई के साथ खाना खाया। रात करीब आठ बजे गोविंद बाहरी हिस्से में बने कच्चे कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो मां राजरानी कमरे में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गोविंद का खून से लथपथ शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी चीखें सुनकर परिवारीजन दौड़े। गोविंद के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका बिस्तर खून से लथपथ था। आसपास की जमीन व दीवार पर खून के छींटे पड़े थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।

मारने के बाद तकिया से ढक दिया था चेहरा

murder of a man in malihabad of lucknow
परिवारीजनों ने किसी भी तरह की रंजिश, लेन-देन के विवाद अथवा अन्य झगड़ों की बारे में जानकारी से इनकार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गोविंद का मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम को हत्या की वजह व हत्यारों की तलाश में लगाया गया है।

गोविंद के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करने के बाद हत्यारों ने उसे तकिया से ढक दिया था। सुबह गोविंद को जगाने पहुंची मां राजरानी ने तकिया हटाया तो नजारा देखकर चीख पड़ीं। जिस कमरे में गोविंद की हत्या हुई, वहां एक युवती की जींस व चप्पलें मिली हैं।

पुलिस ने जींस व चप्पलों के बारे में परिवारीजनों से पूछा तो उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया। पुलिस का मानना है कि रात को कोई युवती गोविंद से मिलने के लिए कमरे में आई होगी। हो सकता है कि युवती के परिवारीजनों अथवा प्रेमी को इसकी खबर लग गई हो और उसने ही हत्या कर दी हो। पुलिस ने जींस और चप्पलों को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। ग्रामीणों ने आशनाई अथवा प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है।

गोविंद के कमरे में बरामद युवती की जींस व चप्पलों की गंध से खोजी कुत्ता घर से निकलकर करीब 100 मीटर तक सुरगौल रोड तक गया। यहां एक स्थान पर जाकर खोजी कुत्ता रुक गया। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद कुत्ता लौट आया। पुलिस का कहना है कि हत्यारे सुरगौल रोड पर वाहन खड़ा करके पैदल ही गोविंद के घर आए होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed