{"_id":"62e839f24953344b631f7f41","slug":"campaign-to-link-voter-id-with-aadhar-started-lucknow-news-lko6422499116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से वोटर आईडी को लिंक करने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से वोटर आईडी को लिंक करने का अभियान शुरू
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में स्वैच्छिक रूप से आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का अभियान सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू हुआ। विवि के राधाकमल मुखर्जी सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार साल में चार बार अहर्ता के आधार पर हर व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत किए जाएंगे।
इसके साथ ही मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर उनकी आईडी से जोड़ा जा रहा है। सभी मतदाताओं के लिए आवेदन पत्र फॉर्म 6बी के द्वारा सुरक्षित रूप से आधार नंबर एकत्र करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 07 अगस्त व 21 अगस्त रविवार को विशेष कैंप प्रत्येक मतदेय स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर हमेशा मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लेता रहा है। आज आधार कार्ड से मतदाता सूची पत्र को जोड़ने के महाअभियान की शुरुआत भी लविवि से हो रही है। निर्वाचन आयोग की यह पहल युवा मतदाताओं के लोकतंत्र में आस्था को और बेहतर करेगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने निर्वाचक नामावली कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा आधार नंबर उपलब्ध कराना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। ऐसा न कराने पर भी मतदाता सूची से आपका नाम नहीं काटा जाएगा। किसी भी स्थिति में आपके आधार नंबर की गोपनीयता को ध्यान रखते हुए इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। धन्यवाद अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एव उप जिलाधिकारी लखनऊ विपिन कुमार मिश्रा ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रूपेश कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी शुक्ला, डॉ. मोहिनी गौतम आदि उपस्थित थे।