फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   campaign for bjp

धोखा देने वालों को सबक सिखाने का मौका : शंकरी सिंह

Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
campaign for bjp
सरोजनीनगर क्षेत्र से बसपा से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके व सपा छोड़कर भाजपा में आए शिवशंकर सिंह शंकरी ने कहा है कि इस बार क्षेत्र के नेताओं को धोखा देने वाली पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराकर उन्हें सबक सिखाना है। समाजवादी पार्टी ने पासी समाज की नेता व पूर्व सांसद रहीं रीना चौधरी का दो बार लोकसभा चुनाव जीतने के बावजूद तीसरी बार टिकट काट दिया। यही नहीं सरोजनीनगर से तीन बार जीत दर्ज करने वाले शारदा प्रताप शुक्ला के साथ धोखा करके उनका टिकट काटा गया, इसलिए इस बार एकजुट होकर सपा को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

वह सरोजनीनगर के लोनहा गांव में हिंदू जागरण मंच की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश्वर के स्वागत में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व सांसद रीना चौधरी ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए तीन तलाक को खत्म करने जैसे कई कानून बनाए व योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

सरोजनीनगर को देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का दावा
सरकारी नौकरी छोड़कर सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राजेश्वर सिंह ने कहा कि जो अनुभव उन्हें नौकरी के दौरान प्राप्त हुए, उनका प्रयोग करके सरोजनीनगर क्षेत्र को उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान का सबसे अच्छा विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। उन्होंने योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न विरोधी दलों पर गंभीर आरोप भी लगाए। दरोगा खेड़ा, स्कूटर इंडिया सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क के दौरान राजेश्वर सिंह ने कहा कि वह लखनऊ में पैदा हुए, यहीं उन्होंने पढ़ाई की, यहीं से नौकरी की और अब नौकरी छोड़कर जनसेवा के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह ने कहा है कि उनका लक्ष्य युवाओं का कौशल विकास करना व उन्हें रोजगार दिलाना है। युवाओं को संसाधन दिलाना, अच्छी जगह एडमिशन दिलाना, हर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करना भी उनकी कोशिश होगी। इसके साथ ही कोशिश होगी कि क्षेत्र में कारपोरेट फंड, स्कॉलरशिप आदि देने वाली देश की अच्छी कंपनियों को यहां बुलाएं और एक युवा केंद्र स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed