फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   campaign against power theft

एक जुलाई से बिजली चोरों की खैर नहीं

Sat, 28 Jun 2014 03:44 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jun 2014 03:44 AM IST
विज्ञापन
campaign against power theft

सूबे में बिजली चोरी के खिलाफ पहली जुलाई से व्यापक अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। इस दौरान कैंप लगाकर नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने अभियान के दौरान 25 लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। साथ ही 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व वसूली की उम्मीद लगाई है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के संबंध में मंडलायुक्तों, पुलिस उप महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

शहरों को 24 और गांवों को 18 घंटे बिजली

campaign against power theft

उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2016 से सूबे के हर शहर को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देनी है। इसके लिए तैयारी अभी से करनी होगी।

इसलिए प्रदेश भर में अगले दो महीने तक बिजली चोरी रोकने, समन वसूली, नए कनेक्शन जारी करने, मीटर बदलने व बिल सही करने के लिए फीडरवार चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने डीएम से कहा कि अभियान के दौरान पुलिस विभाग एवं प्रशासन से एक-एक अधिकारी को नोडल संपर्क अधिकारी के रूप में नामित करें।

संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।

कटिया लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

campaign against power theft

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन लोगों ने कटिया के माध्यम से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, उनका नियमतीकरण कराया जाए। जो लोग सहयोग न करें उनके खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाए।

पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान नए कनेक्शन के लिए बीएल फार्म की बाध्यता नहीं रहेगी।

इटावा में 20 दिनों में 21 हजार नए कनेक्शन
मुख्य सचिव ने बताया कि इटावा में बीस दिनों से अभियान चल रहा है। वहां पर अब तक 21 हजार से अधिक बिजली के नए कनेक्शन हो चुके हैं।

उन्होंने चेताया कि अभियान में जिस भी अधिकारी ने रूचि नहीं ली या लचर रवैया अपनाया, उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed