फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   campaign against overloaded buses

डग्गामार वाहनों की अब खैर नहीं

Sat, 09 Nov 2013 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
campaign against overloaded buses

परिवहन विभाग ने एक बार फिर से 11 नवंबर से डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्रदेश व्यापी जांच अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस चेकिंग में जो डग्गामार वाहन मिलेंगे तो उनकी खैर नहीं होगी।

विज्ञापन


यह चेकिंग संयुक्त रूप से होगी जिसमें परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारी शामिल होंगे। लखनऊ में तीन टीमें जांच करेंगी।

लखनऊ सहित प्रदेश भर में प्राइवेट बस, बोलेरो, मार्शल जीप, टाटा मैजिक के द्वारा बिना परमिट के सवारी को ढोने की शिकायत पर परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने डग्गामारी करने वाले वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- आरटीओ में दलालों की माया, 40 हजार में बेंच डाले परमिट
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम को पत्र लिखा था।

दूसरी तरफ अपर आयुक्त (प्रवर्तन) ने संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेजा है।

पढ़ें- अब सवारियों से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे ऑटो-टैंपो चालक

इस सरकुलर में कहा गया कि प्रत्येक जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं निगम डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संयुक्त रूप से 11 से 17 नवंबर तक रोजाना चेकिंग करेंगे।

इस चेकिंग में जो अवैध डग्गामार वाहन पकडे़ जाएंगे तो उनकी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजी जाएगी।

लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed