{"_id":"61ee432d478c2410962779d6","slug":"campagn-starts-against-corona-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Lucknow: कोरोना के खिलाफ शुरू हुआ प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएगी टीम, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Lucknow: कोरोना के खिलाफ शुरू हुआ प्रदेशव्यापी अभियान, घर-घर जाएगी टीम, सीएम ने दिए निर्देश
Mon, 24 Jan 2022 11:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:41 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खिलाफ सोमवार से शुरू हुए अभियान की दैनिक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार से एक महत्वपूर्ण अभियान प्रारम्भ हो रहा है। 29 जनवरी तक के इस प्रदेशव्यापी अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर-घर दस्तक देंगी। लक्षणयुक्त और संदिग्ध मरीजों को निःशुल्क मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने निर्देश दिया कि आवश्यकतनुसार लोगों के टेस्ट किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से छूट गए नवजात बच्चों की लाइन लिस्टिंग भी की जाए। परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया जाए। इस महत्वपूर्ण अभियान की शासन स्तर से दैनिक मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 01 लाख 86 हजार कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 11,159 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 10,836 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन औए टीकाकरण कोरोना से बचाव का सबसे सहज माध्यम है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ 92 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 97.78 फीसदी से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 65 फीसदी से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के हमारे 57 फीसदी से अधिक किशोर टीकाकवर से सुरक्षित हो गए हैं। इसी तरह प्री-कॉशन डोज के लिए पात्र लोगों में से 60 फीसदी को भी वैक्सीन लग चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है।