{"_id":"69b088831a49852dae0c8a15","slug":"cameras-will-monitor-those-throwing-garbage-in-the-open-and-will-impose-fines-lucknow-news-c-13-knp1002-1638766-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की कैमरे से होगी निगरानी, लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की कैमरे से होगी निगरानी, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
बैठक करते कमिश्नर।
लखनऊ। शहर में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी। जो लोग खुले में कूड़ा फेंकते पकड़े जाएंगे उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। बेहतर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी कार्याें की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के मॉडल वार्डों में मौजूद अनाधिकृत कूड़ा डंपिंग स्थलों की सूची बनाई जाए ताकि जिन स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं उन पर कार्रवाई की जा सके। अगर कोई व्यक्ति या संस्था खुले में कूड़ा डालते पाया जाए तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नाइट स्वीपिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए मोहल्ला-वार एवं वार्ड-वार कूड़ा उठान का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और नालों की सफाई का काम भी नियमित रूप से कराए जाने के भी निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी के कार्याें की होगी जांच
मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को एक सक्षम समिति का गठन करते हुए स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी विधिवत जांच कराने को कहा। उन्होंने परियोनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्मार्ट सिटी की सभी परियोजनाओं की तकनीकी एवं वित्तीय गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टेक्नो-फाइनेंशियल टीम तथा किसी सक्षम थर्ड पार्टी एजेंसी के माध्यम से विस्तृत ऑडिट कराने को कहा।