फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Called a girl on the pretext of giving her salary, raped her and made an obscene video

Lucknow News: वेतन देने के बहाने युवती को बुलाया दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Called a girl on the pretext of giving her salary, raped her and made an obscene video
लखनऊ। चिनहट थाने में दलित युवती ने संतकबीरनगर के उमरिया बाजार निवासी मोनू मौर्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एफआईआर के मुताबिक वर्ष 2018 में युवती आरोपी के पिता के कपड़े के दुकान में काम करती थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया, जिसपर युवती ने मना कर दिया। आरोप है कि एक दिन वेतन देने के बहाने आरोपी ने युवती को बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो दिखाकर शोषण करने लगा। विरोध पर वह वीडियो वारयल करने की धमकी व जातिसूचक गालियां देता। युवती के गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन


परेशान होकर युवती वर्ष 2020 में पीजीआई इलाके में किराये के मकान में रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकतों को देख मकान मालिक ने युवती को निकाल दिया। इसके बाद वह चिनहट में रहने लगी। आरोपी वहां भी आ गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने कहा कि वह जब भी लखनऊ आएगा उसे उसके पास आना होगा। युवती का कहना है कि परेशान होकर उसने वर्ष 2022 में फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इसकी वजह से वह अस्पताल में भर्ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article