CBSE Result: यहां देखें, कैसे निकालते हैं ग्रेडिंग से अंक प्रतिशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया तो स्टूडेंट्स को फर्स्ट, सेकंड और थर्ड की टेंशन नहीं थी। ग्रेडिंग की वजह से सभी मेधावी अपने आप में टॉपर था। हालांकि किसी ने बोर्ड तो किसी ने होम एग्जाम दिया था।
राजधानी में करीब 2800 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए, वहीं ज्यादातर स्कूलों ने शत प्रतिशत नतीजों से खुशी की लहर दौड़ गई। रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकंडरी में 667 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किए।
वहीं, मिलेनियम स्कूल, अवध कॉलेजिएट, दिल्ली पब्लिक स्कूल, द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, एलपीएस, रेड रोज, केंद्रीय विद्यालय, कैथेड्रल, आर्मी पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।
दूसरी ओर इन स्कूलों के 10 से 40 प्रतिशत तक स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल करके राजधानी को मुस्कराने का मौका दिया। एसकेडी एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरानगर शाखा में भी 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स ने जमकर धूम मचाई।
ऐसे जाने ग्रेडिंग से अपने अंक
सीबीएसई अगले साल से 10वीं में ग्रेड सिस्टम समाप्त करने जा रहा है। अब अंकपत्र पर ग्रेड के बजाय नंबर ही नजर आएंगे। इस साल अंकपत्र पर अंक के बजाय ग्रेड ही दिए गए हैं।
ग्रेड के आधार पर अंक प्रतिशत भी आसानी से निकाले जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर 91 से 100 अंक पाने वाले को ‘ए-वन’ ग्रेड दिया गया है। ए वन ग्रेड पर 10 पॉइंट दिए गए हैं।
ग्रेड--पॉइंट--अंक
ए1--10--91 से 100 के बीच
ए2--9--81 से 90 के बीच
बी1--8--71 से 80 के बीच
बी2--7--61 से 70 के बीच
सी1--6--51 से 60 के बीच
सी2--5--41 से 50 के बीच
डी--4--33 से 40 के बीच
ई1----21 से 32 के बीच
ई2--00 से 20 के बीच
ऐसे निकालें प्रतिशत
मॉर्क्स शीट में सभी विषय के सामने उसके कुमुलेटिव ग्रेेड पॉइंट दिए होते हैं। ग्रेड पॉइंट के अंक को 9.5 से गुणा करने पर उस विषय के अंक मालूम हो जाएंगे।
जैसे अगर किसी विषय में बच्चे को ए-2 ग्रेड मिला है तो इसके लिए 9 पॉइंट दिए गए हैं। 9 को 9.5 से गुणा करने पर 85.5 आता है। यही बच्चे का अंक प्रतिशत होगा। सभी विषय के नंबर जोड़कर कुल अंक सामने आ जाते हैं।