{"_id":"6a417a3ddf9343197d09f444","slug":"cal-black-brown-and-red-won-their-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1804966-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएएल ब्लैक, ब्राउन और रेड ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएएल ब्लैक, ब्राउन और रेड ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सीएएल ब्लैक, ब्राउन और रेड ने मुकाबले जीतकर अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक बटोरे। सीएएल ब्लैक ने सिल्वर को, सीएएल ब्राउन ने ऑरेंज को और सीएएल रेड ने ऑलिव को हराया।
ब्लेज विलो ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सीएएल ब्लैक ने 25 ओवर में 142 रन बनाए। युग प्रताप सिंह ने 34, जबकि यश पांडेय और कुशाग्र कपूर ने नाबाद 18-18 रन बनाए। सिल्वर के कुशाग्र सिंह ने तीन और कनीश ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल सिल्वर 115 रन पर सिमट गई। मध्यक्रम के बल्लेबाज सानिध्य उपाध्याय ने 48 रन की पारी खेली। विजेता टीम की ओर से यश ने दो विकेट चटकाए।
एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएएल ब्राउन ने सलामी बल्लेबाज वेदांश के 104 रनों की बदौलत 191 रन बनाए। इसके जवाब पारी में सीएएल ऑरेंज 187 रन ही बना सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाज अक्षांश यादव ने 85 रनों की तेज पारी खेली। अक्षत आर. त्रिपाठी ने 40 रन बनाए। ब्राउन टीम की ओर से तनुष सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
इसी मैदान पर हुए तीसरे मुकाबले में सीएएल रेड ने ऑलिव को 138 रन से करारी शिकस्त दी। सीएएल रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस के शानदार 101 रनों के दम पर 220 रन बनाए। अविरल ने 46 और आदित्य राय ने नाबाद 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑलिव टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सभी बल्लेबाज मात्र 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगस्त्य सिंह (33) और कुसाग्र (16) ही दहाई के आंकड़े को छू सके। रेड टीम की ओर से राज वर्मा जीशू और आदर्श चौरसिया ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अंश ने दो विकेट लिए।