फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cafe owner arrested for blackmailing by hiding religion

Lucknow News: धर्म छिपाकर ब्लैकमेल करने वाला कैफे संचालक गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cafe owner arrested for blackmailing by hiding religion
लखनऊ। धर्म छिपाकर युवतियों से दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कैफे संचालक को गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को ग्वारी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। वह खुद को बाराबंकी में अधिवक्ता बताता था।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी बाराबंकी के आजादनगर का कमर हयात इदरीसी है। पुलिस की दो टीमें उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। बाराबंकी निवासी युवती ने गोमतीनगर स्थित ब्राउन गर्ल्स कैफे में हो रहे दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाना, सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व फर्जी आधार कार्ड दिखाकर लड़कियों को जाल में फंसाने जैसे कृत्यों की एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन


कैफे संचालक कमर हयात इदरीसी, जफर हयात इदरीसी, इरफान, कमरुल हसन, आमिर आदि को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने छापा मारकर कैफे को सील कर दिया था। घटना के बाद से गिरोह के अन्य सदस्य युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गिरोह का जाल बाराबंकी, अयोध्या व अन्य शहरों तक है। आरोप है कि वहां भी नशीली दवाओं के जरिये और लड़कियों को फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed