फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cadre restructuring starts in collectrate

फिर से तय होंगे कलेक्ट्रेट में तृतीय श्रेणी पद

Sun, 19 Jan 2014 09:47 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाल, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाल, लखनऊ Updated Sun, 19 Jan 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
cadre restructuring starts in collectrate

राजस्व विभाग में कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी कार्यालयों के कर्मचारियों के संवर्ग पुनर्गठन (कैडर रिस्ट्रक्चरिंग) के बाद नियमावली में संशोधन की कार्यवाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इस संवर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन का एक मौका बढ़ गया है। नियमावली की मंजूरी मिलने के बाद कर्मियों को नए नियमों के अनुसार पदोन्नति मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी संवर्ग के कर्मचारी काफी समय से पदोन्नति का एक मौका बढ़ाते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने की मांग कर रहे थे।

शासन ने इस पर कार्यवाही करते हुए सवंर्ग का पुनर्गठन कर दिया है। इसके अंतर्गत कलेक्ट्रेट संवर्ग के कनिष्ठ लिपिक के 75 पद कम करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के इतने ही पद सृजित करने का फैसला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हर जिला कलेक्ट्रेट में एक-एक पद बढ़ जाएंगे। इसी तरह कमिश्नरी में 18 कनिष्ठ लिपिक के पद कम करते हुए 18 मुख्य प्रशासनिक पद सृजित किए गए हैं।

अभी कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी के कर्मियों के प्रमोशन का अंतिम पद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होता है जिसका ग्रेड पे 4800 रुपये है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का नया पद सृजित होने के बाद कलेक्ट्रेट कर्मियों की पदोन्नति का एक मौका बढ़ गया है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का ग्रेड पे 5400 रुपये होगा। राजस्व विभाग ने इस पुनर्गठन प्रारूप के अनुसार नियमावली में सेवा-शर्तों के संबंध में संशोधन की कार्यवाही शुरू कर दी है।

नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर कर्मियों को पदोन्नति मिलनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed