फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabninet gives decision on sexual harassment

यौन उत्पीड़न पर UP कैबिनेट का बड़ा फैसला

Wed, 06 Aug 2014 03:20 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Aug 2014 03:20 AM IST
विज्ञापन
cabninet gives decision on sexual harassment

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोपी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगे बिना उनके खिलाफ अब सीधे कार्रवाई की जा सकेगी। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की अनुशासन नियमावली 1999 में संशोधन किया है।

विज्ञापन


संशोधन के प्रस्ताव को को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। नियमावली के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़खानी या यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता था और इसके बाद कार्रवाई की जाती थी।
विज्ञापन


अब यह प्रावधान किया गया है कि छेड़खानी या यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने वाली समिति जिसमें एक महिला सदस्य भी शामिल हो, अगर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करती है तो उससे बिना स्पष्टीकरण मांगे ही उसे लघु दंड दिया जाएगा। गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान पहले से है। इसके अलावा कैबिनेट में कई और निर्णय भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंफोसिस को दी स्टांप में छूट

cabninet gives decision on sexual harassment

राज्य सरकार ने इन्फोसिस लिमिटेड को नोएडा में कैंपस खोलने के लिए दी गई जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाले स्टांप शुल्क से छूट देने का निर्णय किया है। इन्फोसिस अपनी इस इकाई में लगभग 1400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

इससे 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है। स्टांप शुल्क में छूट इस शर्त के साथ दी गई है कि कंपनी स्टांप शुल्क की राशि के बराबर नोएडा प्राधिकरण में बैंक गारंटी जमा करेगी।

इन्फोसिस को नोएडा के सेक्टर 85 में गत 31 जनवरी को 27.75 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इन्फोसिस ने इसके लिए 137 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।

जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाली लगभग 15 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी माफ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार का मानना है कि इन्फोसिस की इकाई खुलने से इस क्षेत्र के आसपास भी तेजी से विकास होगा।

हाईवे पर बनेंगे ट्रैफिक थाने और कंट्रोल रूम

cabninet gives decision on sexual harassment

राज्य मंत्रिपरिषद ने सड़क हादसों में कमी के लिए उत्तर प्रदेश हाईवे पेट्रोल की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हाईवे पेट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना की जाएगी। हाईवे पेट्रोल के सफल संचालन के लिए ट्रैफिक थाने और नियंत्रण कक्ष भी खोले जाएंगे।

इनके कार्यों की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों की पूरी सूचना व उसके विश्लेषण के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा।

अधिक हादसे होने वाले स्थानों को जीपीएस के जरिये चिह्नित कर हादसे के कारणों का अध्ययन कर दुर्घटनाओं में कमी के प्रयास किए जाएंगे।

इस अध्ययन से दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में ट्रॉमा सेंटर्स खोलने के लिए स्थान निर्धारण में भी सहायता मिलेगी। हाईवे पेट्रोल परियोजना के कार्यों का पर्यवेक्षण मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति करेगी।

दारुलशफा में मंत्रियों के लिए बहुमंजिला मकान

cabninet gives decision on sexual harassment

राज्य सरकार दारुलशफा के बी ब्लॉक के पीछे खाली पड़ी जमीन पर मंत्रियों के 40 बहुमंजिला आवास बनाने का निर्णय किया है।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मकान बनाने के लिए परियोजना में शामिल विशिष्टियों को मंजूरी दी गई।

इन मकानों के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था राज्य संपत्ति विभाग ने पहले चरण में कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed