फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Smriti Irani will build a house in Amethi for herself.

अमेठी में अपना स्थाई निवास बनाने के लिए 22 फरवरी को जमीन का बैनामा कराएंगी कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी

Sat, 20 Feb 2021 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani will build a house in Amethi for herself.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 22 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय अमेठी पहुंचेंगीं। इस दौरान वह आवास के लिए भूमि का बैनामा कराएंगी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में बैनामा कराने के बाद केंद्रीय मंत्री बहादुरपुर स्थित पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के साथ सलोन के गोपालपुर गांव में निर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ ही लोगों से मुलाकात कर वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

विज्ञापन


अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जल्द ही गौरीगंज तहसील क्षेत्र में अपना निजी आवास बनवाएंगी। उनके निजी सचिव अशोक कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार स्मृति 22 को उप निबंधक कार्यालय गौरीगंज पहुंचकर आवास बनाने के लिए भूमि का बैनामा कराएंगी।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 9.50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से निकलकर सड़क मार्ग से हैदरगढ़, जगदीशपुर व जामो होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित उपनिबंधक कार्यालय गौरीगंज पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिबंधक कार्यालय में भूमि का बैनामा कराने के बाद केंद्रीय मंत्री अपरान्ह तीन बजे बहादुरपुर स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। पेट्रोलियम संस्थान से निकलकर वह चार बजे सलोन विधानसभा के गोपालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सलोन, छतोह व डीह में निर्मित कई नए भवनों का लोकार्पण करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

जिलाधिकारी ने की पुष्टि

गोपालपुर गांव से निकलकर केंद्रीय मंत्री शाम सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम व बैनामा लेने के लिए चिह्नित की गई भूमि के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने स्मृति के एक दिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed