फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Smriti Irani two days amethi visit.

दो दिवसीय दौरा: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने तीन ऑक्सीजन प्लांट सहित कई योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sat, 04 Sep 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Sep 2021 04:28 PM IST
सार

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं हैं। जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी तो कई का लोकार्पण करेंगी।

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani two days amethi visit.
परिजनों को ढांढस बंधाती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीन ऑक्सीजन प्लांट समेत कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। दौरे के पहले दिन स्मृति गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह व दो अन्य भाजपा नेताओं के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन


केंद्रीय महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शुक्ल के घर अलीपुर गांव पहुंचीं। यहां वे कुछ दिन पूर्व अपनी मां को खोने वाले राजीव व उनके परिवार से मिलीं।
विज्ञापन


स्मृति ने कहा कि वे दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। स्मृति गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह के घर जामो के अचलपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्व विधायक व उनके भतीजे राजेश सिंह और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व विधायक की भाभी का निधन हो गया था। अचलपुर में ही स्मृति विजय प्रताप सिंह के घर भी गईं और उनकी मां स्व. शीला देवी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। यहां से निकलने के बाद स्मृति जगदीशपुर सीएचसी परिसर में बनकर तैयार ट्रामा सेंटर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां केंद्रीय मंत्री ने बोइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए 200 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट व बरौलिया ग्राम पेयजल योजना, धनापुर ग्राम पेयजल योजना, केजीबीवी में बनाए गए कंप्यूटर लैब, मंगरौली के नवीन राजकीय हाईस्कूल तथा 181 बेबी फ्रेंडली प्रसाधन भवन का लोकार्पण किया।

किसान कल्याण केंद्र की आधारशिला रखी

स्मृति ने यहां पूरे शोहरत सिंह गांव में 80.14 लाख रुपये से बनने वाले किसान कल्याण केंद्र की आधारशिला भी रखी। जगदीशपुर से निकलकर स्मृति अमेठी के बेनीपुर गांव पहुंचीं। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने ने 50 बेड का आयुष अस्पताल जनता को समर्पित किया।

अस्पताल परिसर में स्मृति ने करनाईपुर ग्राम पेयजल योजना, जरौटा में मिनी पार्क, भुसयावां में खेल मैदान तथा भादर विकास खंड में आवासीय व अनावासीय भवनों की आधारशिला भी रखी। बेनीपुर से निकल स्मृति अमेठी शहर पहुंचीं जहां देवीपाटन से पहले लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

अपरान्ह करीब तीन बजे स्मृति टिकरिया स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी पहुंचीं। यहां स्मृति ने कंपनी द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed