फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Ramdas Athwale speaks on Akash Anand and Akhilesh Yadav.

UP: केंद्रीय मंत्री अठावले ने आकाश आनंद को आरपीआई में आने का दिया ऑफर, बोले - पूरा सम्मान देंगे

Tue, 04 Mar 2025 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आकाश आनंद को आरपीआई में शामिल होने का ऑफर दिया। आकाश को बसपा से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
Cabinet minister Ramdas Athwale speaks on Akash Anand and Akhilesh Yadav.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने पर कहा कि आकाश मायावती जी का अनुसरण कर रहे थे। उन्हें अब पार्टी से निकाल दिया गया है तो उन्हें हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। हम रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया में उन्हें उचित सम्मान देंगे। वो बहुजन समाज के मिशन को आगे बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन


वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में अठावले ने कहा कि उनका चरित्र बदल गया है। वो लगातार महाकुंभ पर टिप्पणी करते रहे जो कि सही नहीं है। वो खुद भी कुंभ में डुबकी लगाने गए लेकिन बयानबाजी करते रहे। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो हमारे मित्र हैं लेकिन अब वो बदल गए हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी को महाकुंभ स्नान के लिए जाना चाहिए था
अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाकुंभ में स्नान के लिए नहीं गए। उन्हें हिंदुओं का वोट तो चाहिए लेकिन कुंभ स्नान नहीं करने गए। अगर वो जाते तो योगी सरकार उन्हें पूरी सुविधाएं देती लेकिन वो नहीं गए। ये उन्होंने सही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed