फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Anurag Thakur press connference in Lucknow.

UP Congress Manifesto:कांग्रेस के संकल्प अपनाने पर कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- उनके वादे सिर्फ कागजों पर ही रहते हैं

Wed, 09 Feb 2022 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Feb 2022 02:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पोस्टर गर्ल तक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उनके वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन
Cabinet minister Anurag Thakur press connference in Lucknow.
यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादे अपनाने का आरोप लगाने पर भाजपा के यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए सबसे अच्छा काम योगी सरकार ने किया है और अब प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने मंगलवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है जबकि ऐसा ही वादा कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर चुकी थी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए खास घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने की बात की गई थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालत ये है कि उनकी पोस्टर गर्ल तक पार्टी छोड़कर जा रही हैं। उनके वादों का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
विज्ञापन


वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूपी में सपा को वोट देने की अपील पर उन्होंने कहा कि ये वही ममता जी हैं जिन्होंने यूपी के लोगों को गुंडा कहा था और अब अखिलेश यादव ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। अखिलेश को जवाब देना होगा जिसने उत्तर प्रदेश का अपमान किया उसका सम्मान क्यों किया गया?
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को 'झूठ पत्र' कहने पर अनुराग ने कहा कि वो क्या कहते हैं इससे फर्क नही पड़ता। सपा ने जब घोषणा पत्र जारी किया उस समय मंच पर कौन था ये भी देखा जाना चाहिए। इससे साफ पता चलता है कि उन्हें अपनों का साथ भी नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव जानते हैं कि सपा ने सदन में महिला आरक्षण का विरोध किया है। पहले चरण के मतदान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पश्चिमी यूपी में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed