फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Anupriya Patel says we will fight election on our issues.

यूपी चुनाव 2022: अपने मुद्दों के साथ सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल, जाति जनगणना की मांग उठाई

Tue, 07 Sep 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

अपना दल (एस) अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी अपने मुद्दों के सहारे चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने जाति जनगणना का कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है।

विज्ञापन
Cabinet minister Anupriya Patel says we will fight election on our issues.
अपना दल (एस) की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) ने पार्टी के मुद्दों के साथ ही सरकार की उपलब्धियों के बल पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। इसके संकेत पार्टी की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिए। उन्होंने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अपने संगठन को और मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने का एलान भी किया।

विज्ञापन


राजधानी में पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अनुप्रिया ने पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बूथ स्तर तक के संगठन की समीक्षा करके अपनी रिपोर्ट तैयार कर लें। ताकि जरूरत के मुताबिक संगठन में फेरबदल कर लिया जाए।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव के अनुसार बैठक में यह तय किया गया है कि कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रशिक्षण के लिए इसी माह एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि पार्टी ने मीडिया में भी अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलका महिला विंग व विजय युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने
अनुप्रिया ने अलका पटेल को महिला मंच का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। विजय चौरसिया को अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष व अभिषेक चौबे को विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। अजीत सिंह चांसलर को छात्र मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रोन्नत किया। पार्टी से संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सहयोगी रहे आरबी सिंह पटेल को भी पार्टी में शामिल कराया गया है।

जातिगत जनगणना समय की मांग

पत्रकारों से मुखातिब अनुप्रिया ने कहा कि जातिगत जनगणना समय की मांग है। लंबे समय से जातिगत जनगणना नहीं हुई है, इसलिए भी यह जरूरी है। इससे सभी जातियों के वास्तविक आंकड़े सामने आ जाएंगे। इसके लिए उन्होंने खुद केंद्रीय नेतृत्व से बात की है और कई मंचों पर इस मुद्दे को उठा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed