फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet meeting today under the chairmanship of CM Yogi Adityanath

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्ताव पास होने की उम्मीद

Tue, 22 Jul 2025 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Jul 2025 05:51 AM IST
सार

बैठक में सोलर पंप पर सब्सिडी बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। उद्योग समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Cabinet meeting today under the chairmanship of CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सोलर पंप पर सब्सिडी बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। उद्योग समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल होंगे। बैठक मंगलवार की शाम चार बजे होगी।

विज्ञापन


27 जिलों में 10 अगस्त से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
 प्रदेश के 27 जिलों में 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलेगा। इस दौरान सभी को दवाएं खिलाई जाएंगी। लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में प्रार्थनासभा में फाइलेरिया एवं एमडीएम अभियान के संबंध में बताया जाएगा। अभियान को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) और विभिन्न इंटर कॉलेजों के शिक्षकों ने अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एके चौधरी ने बताया कि जागरूकता से ही अभियान सफल होगा।
विज्ञापन


पीएम-अजय योजना में ग्राम पंचायतें होंगी कार्यदायी संस्था
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कामों के लिए यूपी सिडको के स्थान पर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिन गांवों में इस योजना के काम अभी शेष हैं, वहां ग्राम पंचायतें उन कामों को करा सकती हैं। योजना के तहत अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं। अभी तक यूपी सिडको कार्यदायी संस्था के रूप में नामित थी, लेकिन अपेक्षित प्रगति न होने के कारण ग्राम पंचायतों से काम कराए जाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed