फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet expansion in UP see the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर ये है अपडेट, अखिलेश बोले- भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे

Sat, 09 May 2026 06:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 09 May 2026 06:20 PM IST
सार

यूपी में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके पर छह मंत्री शपथ लेंगे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Cabinet expansion in UP see the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके पर छह मंत्री शपथ लेंगे। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। देखें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। यहां पढ़ें खबरें
विज्ञापन


अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं। पढ़ें, पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद में दो बीघा के लिए भारी बवाल, दो समुदाय भिड़े, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, छावनी बना क्षेत्र

उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पढ़ें, पूरी खबर  

बेटी की शादी से पहले पिता और रिश्तेदार की मौत, शहनाई से पहले उठीं सिसकियां; हाईवे पर दर्दनाक हादसा

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्बे के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मुबारकपुर मजरे पूरे अमृतलाल पंडित का पुरवा निवासी गौतम और उनके रिश्तेदार आसाराम की मौत हो गई। पढ़ें, पूरी खबर 


रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी पहुंचीं राज्यपाल, डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की ली जानकारी

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी ली। पढ़ें, पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed